जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल

रांची:12 से 22 जून तक राऊरकेला (ओडिशा) में आयोजित होनेवाली 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का हुआ सेलेक्शन ट्रायल 2023 के लिए झारखंड पुरुष हॉकी टीम का गठन होना है.

इसके लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 27मई को पूर्वाहन 08:00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल (रांची) में होगा. चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. उनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2004 या उसके बाद का होना चाहिए.

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में डॉक्टर के जांचोपरांत उम्र पात्रता प्रमाण पत्र और जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं, उसके प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लाएंगे.

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...