हजारीबाग : रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर सीएम हेमंत से मिलीं अंबा प्रसाद

हजारीबाग : रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर सीएम हेमंत से मिलीं अंबा प्रसाद- बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद ने सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा सौंपी है. हजारीबाग में रामनवमी की मंगला, नवमी, दशमी और एकादशी जुलूस की अनुमति प्रदान करने हेतु विधायक अंबा ने मांग की. विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी ऐतिहासिक एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है. हजारीबाग की रामनवमी की विश्व भर में एक अलग ही पहचान है.

उन्होंने कहा कि हजारीबाग के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों का पालन करते हुए विगत 100 वर्षों से भी अधिक समय से रामनवमी का महापर्व धूमधाम से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं. हजारीबाग का रामनवमी पर्व स्थानीय लोगों में रग-रग बसा हुआ है. इस पर्व को देखने के लिए देश के अन्य राज्यों समेत विदेशों से भी पर्यटकों का आगमन होता है.

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया कि होली के तुरंत बाद परंपरागत रूप से प्रत्येक मंगलवार को भव्य तरीके से पूजा पाठ एवं जुलूस का आयोजन होता है. रामनवमी के भव्य आयोजन से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का साधन भी मुहैया कराती है. इसीलिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भक्तों की भावना का ख्याल रखते हुए जुलूस पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने एवं जुलूस की अनुमति प्रदान करने की मांग की है.

रिपोर्ट : सुरेंद्र कुमार सिंह

तलवारबाजी में माननीय ने आजमाया हाथ, लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

सीएम हेमंत के लिए खास है वैलेंटाइन वीक का पहला दिन, भाभी सीता सोरेन ने दी बधाई

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img