वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः 16 लोगों समेत एक महिला तस्कर की हुई गिरफ्तारी

Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ दिनों से चल रहे विशेष अभियान के दौरान पलामू और लातेहार के कई इलाकों में कार्रवाई की गई, जिसमें अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस छापेमारी में पहली बार एक महिला तस्कर भी पकड़ी गई है, जिसके पास से अवैध हथियार और वन्यजीव अंग मिले हैं।

महुआडांड़ और गारू क्षेत्र में छापेमारीः

संयुक्त टीम ने लातेहार जिले के महुआडांड़ और गारू क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन देसी बंदूक, चार किलो पैंगोलिन का स्कल, मोर के पैर, वन्यजीव की हड्डियों का पाउडर और सबसे चौंकाने वाली वस्तु—बाघ की उल्टी बरामद की गई। बाघ की उल्टी का इस्तेमाल तस्कर काले बाजार में ऊंची कीमत पर बेचते हैं, क्योंकि इसे पारंपरिक दवाइयों में उपयोग किया जाता है।

महिला तस्कर की भूमिका अहमः

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल महिला तस्कर के घर से ही अवैध हथियार और कई संवेदनशील सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार, महिला की भूमिका इस नेटवर्क में काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

टीम का बयानः

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस गिरोह के और सदस्यों तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय संगठित वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है। अब तक कुल 16 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं और कई  वन्यजीव अंग और सामग्री जब्त की गई है। जांच आगे जारी रहेगी।

अब तक बरामद सामग्रीः

  • पैंगोलिन स्कल 14 किलो
  • सांप का जहर 1200 एमएल
  • बंदूकें 3
  • बाघ की उल्टी 1 पैकेट
  • मोर के अंग और जीव सामग्री अनेक

इस कार्रवाई को वन विभाग और वाइल्डलाइफ अधिकारियों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय से वन्यजीव तस्करों के निशाने पर रहा है।

रिपोर्टः बिनोद सिंह

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...