25 नवंबर को नई सरकार की होगी पहली कैबिनेट की बैठक, विधानसभा का पहला सत्र बुलाने के मसौदे पर लगेगी मुहर

पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 11 बजे ये मीटिंग होगी। इस बैठक में नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाए जाने के फैसले पर मुहर लगेगी।

बैठक में लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

आपको बता दें कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के आयोजन की संभावना के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी, पटना द्वारा कार्यहित में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों और पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से संभावित विधान सभा सत्र की समाप्ति तक रोक लगाई गई है।

विशेष परिस्थिति में ही अधिकारियों को छुट्टी

वहीं अगर किसी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक-स्तरीय पदाधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता पड़ती है। वे वरीय प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए अवकाश आवेदन जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे और इजाजत मिलने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों का शुक्रवार यानी 21 नवंबर को बंटवारा हो गया। सीएम नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और उन विभागों की जिम्मेदारी है, जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। सीएम के पास इस बार गृह विभाग नहीं है। राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को को इस बार गृह विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : अब नीतीश नहीं सम्राट संभालेंगे गृह विभाग

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...