होली के रंग में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,  राज्यवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

होली के रंग और खुमारी में तराबोर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi- होली के रंग में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन-विधान सभा परिसर से होली मिलन समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह होली के रंग में रंगे दिखे.

होली की खुमारी में डुबकी लगाते मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि विधानसभा की इस होली में आज काफी उत्साह देखने को मिला. हम सभी कितने खुश हैं इसका अन्दाजा आप हमारे चेहरे पर थोपे गए अबीर और लाल-पीले रंगों को देख कर लगा सकते हैं. आज हमने दल की दीवारों को तोड़कर एक दूसरे को गले लगाया. एक दूसरे को बधाइयां दी. ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ऐसी  ही खुशियां घर-घर में हो, सभी वर्ग और समाज में खुशहाली आए.  मेरी ओर से पूरे झारखंड वासियों और देशवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप भी इस रंगों के त्योहार में डुबकी लगाएं पूरे सदन की ओर से बहुत-बहुत सारी शुभकामनाएं.

बता दें कि कोराना महामारी के कारण राज्य में दो वर्षों को होली का रंग फिका था. मजे की बात यह रही है कि इस बार विधान सभा के सत्र के दौरान ही होली का त्योहार आ गया. इसके कारण पक्ष हो या विपक्ष सभी होली के रंग में डूबे दिखे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह होली के रंग में दिखे.

रिपोर्ट- मदन 

जेल में मनेगी लालू प्रसाद यादव की होली, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...