तेज रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदला, बुर्जुग की मौत

बाढ़ : बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर स्थित पूरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के कहर ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग अर्जुन पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका पोता केशव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक अर्जुन पांडे NTPC थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले थे

जानकारी के अनुसार, मृतक अर्जुन पांडे एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले थे। वे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के करनौती गांव स्थित अपने ससुराल में साले के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह संपन्न होने के बाद वे अपने पोते केशव के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर दरियापुर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरा गांव के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्जुन पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक कटिहार के सीमापुरी स्थित एक शिव मंदिर में पुजारी थे, वे वहां पूजा-पाठ करवाते थे

परिजनों ने बताया कि अर्जुन पांडे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और कटिहार के सीमापुरी स्थित एक शिव मंदिर में पुजारी थे। वे वहां पूजा-पाठ करवाते थे। परिवार में शादी थी, इसलिए वे समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पोते केशव कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहीं,अर्जुन पांडे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने और मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : म्यांमार में साइबर गुलामी के शिकार हुआ गयाजी के युवक के साथ बिहार के 6 लोग

विकाश कुमार की रिपोर्ट

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...