28 नवंबर को लोजपा (रामविलास) मनाएगी स्थापना दिवस

पटना : आगामी 28 नवंबर को बापू सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाएगी। सभी नए विधायक वहां मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में वहां मौजूद रहेंगे। 2005 के बाद से हमने दूसरी सबसे ज्यादा विधायक जीते हैं। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने चिराग पासवान के बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट विज़न को अपना आशीर्वाद दिया है। नवगठित सरकार में हमारे दो कैबिनेट मंत्री हैं। हम जनता द्वारा दिए गए जनादेश को उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती के रूप में ले रहे हैं।

विधायक राजू तिवारी ने प्रेसवार्ता को किया संबोधित

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक व्हीलर रोड स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी ने संबोधित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि पटना स्थित बापू सभागार में आगामी 28 नवंबर को पार्टी का 25वां स्थापना दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे – राजू तिवारी

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पार्टी के पंचायत से लेकर प्रदेश के सभी नेता समर्पित कार्यकर्ता और बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय स्तर के नेता और शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक और बिहार सरकार में पार्टी के शामिल मंत्री सम्मिलित होंगे जिनका इस अवसर पर पार्टी की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।

LJP R 1 2 22Scope News

राजू तिवारी के साथ कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव सभी जिलों के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्षों समेत हजारों की संख्या में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. भट्ट ने बताया कि उक्त प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के अलावा पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट और युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे मौजूद थे।

यह भी पढ़े : लोजपा (रामविलास) की बैठक शुरू, राजू तिवारी सहित सभी बड़े नेता मौजूद

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Bihar-Jharkhand Telecom Market: Jio ने मई में जोड़े 2.37 लाख नए...

TRAI की मई 2026 रिपोर्ट में बिहार-झारखंड टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो ने 2.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि...

बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पोखर पर बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना...

Ranchi YouTuber Murder: सुंदरगढ़ में युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार का अपहरण...

रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लूटपाट के बाद शव नहर में...