Minor Gang Rape Case: POCSO Court ने चार दोषियों को उम्रकैद till last breath, FSL Report बनी निर्णायक

POCSO कोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में चार दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई. FSL रिपोर्ट और DNA साक्ष्य के आधार पर फैसला सुनाया गया.


Minor Gang Rape Case : रांची में पॉक्सो मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक जघन्य मामले में सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोमवार को चार दोषियों दीपक कुमार, नितेश कुमार, बंटी तिर्की और गोपाल कोइरी को अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा दी. अदालत ने सभी चारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

इस मामले में अदालत ने 20 नवंबर को ही चारों को दोषी करार दे दिया था. सजा निर्धारण के दौरान एफएसएल रिपोर्ट को सबसे निर्णायक माना गया. रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि पीड़िता के अंडरगारमेंट्स पर चारों युवकों के डीएनए साक्ष्य मौजूद थे. इसी ठोस वैज्ञानिक प्रमाण ने अदालत को कठोर सजा देने की ओर अग्रसर किया.

मूल प्राथमिकी के अनुसार, इस मामले में कुल पांच अभियुक्त थे. इनमें से एक आरोपी नाबालिग है. उसका मामला चिल्ड्रेन कोर्ट में विचाराधीन है.


 Key Highlights

  • POCSO विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने चार दोषियों को अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा सुनाई

  • सभी दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया

  • FSL रिपोर्ट में पीड़िता के कपड़ों पर चारों आरोपियों का DNA मिला

  • पांच आरोपियों में एक नाबालिग, जिसका मामला चिल्ड्रेन कोर्ट में लंबित

  • 2 अक्टूबर 2023 को धुर्वा डैम और दशम फॉल इलाके में वारदात को दिया गया था अंजाम

  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था


Minor Gang Rape Case : कैसे हुआ था अपराध

मामला दो अक्टूबर 2023 का है. पीड़िता का दीपक कुमार से पहले से परिचय था. घटना के दिन दीपक ने उसे मिलने के लिए धुर्वा डैम बुलाया. वहां से वह उसे खूंटी रोड के डियर पार्क लेकर गया, जहां उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया. इसके बाद दीपक ने अपने तीन दोस्तों को मौके पर बुलाया.

चारों ने मिलकर पीड़िता को दशम फॉल ले जाने की योजना बनायी. विरोध के बावजूद वे उसे घुमाने के बहाने जबरन वहां ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया. अगले दिन सुबह दीपक ने पीड़िता को धुर्वा डैम के पास छोड़ दिया. घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बतायी, जिसके आधार पर धुर्वा थाना में केस दर्ज हुआ.

Minor Gang Rape Case : पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जांच के दौरान एकत्र किये गये वैज्ञानिक सबूतों ने अदालत में घटनाक्रम की पुष्टि की और इसी के आधार पर सख्त सजा सुनायी गयी.

Highlights

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...