1 दिसंबर से चलेगा बिहार विधानसभा का सत्र

पटना : बिहार में नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 25 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मुख्य रूप से रोजगार सृजन पर जोर दिया गया और राज्य में बंद पड़ी 25 चीनी मिलों को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी। यह फैसला बिहार को एक नई आर्थिक दिशा देने और बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

बिहार विधानसभा का सत्र 1 से शुरू होगा और 5 दिसंबर तक चलेगा – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यह भी बताया कि बिहार विधानसभा का सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा और पांच दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, जो नई सरकार के कामकाज की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा। 18वीं विधानसभा के गठन के बाद यह पहला सत्र होगा। संसदीय कार्य विभाग के अनुसार, सत्र के दौरान पांच बैठकें होने की संभावना व्यक्त की गई है। सत्र के प्रारंभ में प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नवनिर्वाचित सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
अधिकारियों के अनुसार, सत्र के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी देखें :

5 दिनों का होगा 18वीं विधानसभा का पहला सत्र

18वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र का पांच दिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक दिसंबर से 5 दिसंबर तक विधानसभा सत्र चलेगा। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सोमवार एक दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। मंगलवार यानी दो दिसंबर को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। बुधवार यानी तीन दिसंबर को सुबह 11:30 बजे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखा जाना है।

4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर गुरुवार यानी चार दिसंबर को वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। वहीं शुक्रवार यानी पांच दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक होगा। बता दें कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार यानी 24 नवंबर को नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए हैं. वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता हैं>

यह भी पढ़े : नई सरकार बनते ही नीतीश कुमार ने कैबिनेट में कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- उद्योगों का जाल बिहार में बिछेगा…

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...