Advertisment

जज उत्तम आनंद मौत मामले के आरोपियों ने घटना की रात की थी मोबाइल चोरी

धनबाद:-न्यायाधीश उत्तम आनंद मौत मामले के आरोपी लखन एवं राहुल वर्मा ने घटना की रात रेलवे कांट्रेक्टर पूर्णेन्दु विश्वकर्मा के घर से तीन मोबाइल चोरी की थी। उसमें अपना-अपना सीम लगा कर तीनों आरोपी बात कर रहे थे।

दिल्ली में सीबीआई की पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा दी गई इस जानकारी से धनबाद पुलिस रेस हो गयी है। पूर्णेन्दु विश्वकर्मा ने मोबाइल चोरी की शिकायत स्थानीय थाने में की थी। लेकिन धनबाद, थाने का मुंशी विजय यादव ने इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को नहीं दी। एसएसपी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मुंशी विजय यादव को सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी ने मुंशी विजय यादव को किया सस्पेंड

बता दें कि मोबाइल CDR  जांच के दौरान सीबीआई ने पाया कि आरोपियों ने जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल किया उसका EMEI नम्बर अलग-अलग है। आरोपियों ने बताया कि ऑटो चोरी करने के बाद धनबाद, रेलवे स्टेशन के निकट बैठकर शराब पिया और मौका पाकर पूर्णेन्दु विश्वकर्मा के घर जाकर तीन मोबाइल की चोरी कर ली।

 रिपोर्ट:— राजकुमार जायसवाल

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...