विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में डर्टी डांस, शिकायत पर पुलिस ने थियेटर्स में की छापेमारी, मचा हड़कंप

विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में डर्टी डांस, शिकायत पर पुलिस ने थियेटर्स में की छापेमारी, मचा हड़कंप

सोनपुर मेला 2025 : हरिहर क्षेत्र स्थिति विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला अब अपने शबाब पर है। मेला में पशु बाजार,मीना बजारा, उलेन मेला के साथ ही कई तरह के दुकान सज चुके है और मेला घुमने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय बताते है कि शनिवार और रविवार को छुटटी के कारण लोग परिवार सहित ज्यादा आते हैं।

सप्ताहिक अवकाश के दिन उमड़ती है ज्यादा भीड़

जहां एक तरफ यह मेला ग्रामीण संस्कृति और लोक शिल्प और कला के लिये जाना जाता है। वहीं इस बार भी प्रशासन के लाख मनाही और कड़ाई के बाद भी कई थियेटर चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि चढ़ती रात के साथ ही थियेटर में अश्लीलता भी बढती जाती है। थियेटर कलाकारों को पैसे का लोभ और धमकी देकर अश्लील और उत्तेजन भाव भंगिना पेश करने को कहा जाता है। रात भर अश्लील फूहड़ गानों से मेला परिसर गुंजता रहता है।

अश्लीलता के खिलाफ पुलिस का एक्शन

वहीं अश्लीलता परोशने की शिकायत पर प्रशासन द्वारा छापेमारी भी की गई है। पुलिस के सामने पीड़ित लड़कियों ने जबरन काम करवाने और प्रताड़ना की बात कही है। संचालकों द्वारा पीरियड में भी काम कराया जाता है और अश्लील और कामुक ईशारों के साथ प्राईवेट पार्ट दिखाने का दबाब बनाया जाता है। मेले में देह व्यापार की भी खबरें आ रही है। सूत्रों की माने तो दलालों की चांदी है। दलाल ग्राहक को सभी सुविधा देने की बात कहता है। बाहर ड्रिंक कीजिये, लड़की काटेज में मिलेगी। पिछले दरवाजे से जाईयेगा किसी को पता भी नही चलेगा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र पर कार्रवाई

सारण एसएसपी ने बताया कि कार्रवाई माननीय प्रियांक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आधार पर की गई। निर्देश मिलने के बाद हरिहरनाथ थाना की पुलिस विधिवत सभी थियेटरों की जांच की है। छापेमारी की भनक से थियेटर संचालकों में हड़कंप क स्थिति बनी हुई है।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस हर ऐंगिल से जांच में जुटी 

पुलिस ने मामले में हरिहरनाथ थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज किया है। लड़कियों के बयान लिए जा रहे हैं और यह जांच की जा रही है। यह जांचने का प्रयास हो रहा है कि वो मेले में कैसे आई, किन लोगों के द्वारा शोषण हो रहा है। पुलिस हर ऐंगिल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त होगी जारी, CM नीतीश करेंगे 10-10 हजार ट्रांसफर

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img