बिहार विधानसभा में विधायकों ने खेली जमकर होली

बिहार विधानसभा में विधायकों ने खेली जमकर होली

पटना : बिहार विधानसभा में विधायकों ने खेली जमकर होली- बिहार विधानसभा

बजट सत्र में होली से पहले मंत्री और विधायकों ने जमकर होली खेली.

इस मौके पर विधायकों ने एक-दूसरे को रंग लगा कर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी.

बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने राज्य की जनता को होली की बधाई दी

और कहा कि सभी लोग होली में शांति और सौहार्द्र बनाए रखें.

इस मौके पर विधायकों ने होली खेले रघुवीरा अवध में गाना भी गया.

renu devi 22Scope News

बता दें कि 19 मार्च को होली का त्योहार बिहार में मनाया जायेगा, जिसके लिए आज विधानसभा को 21 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. गौरतलब है कि अभी बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा. इस बार बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हुआ है. इस बार सत्र की अवधि 22 दिनों की है.

आपस में भीड़ गई अशोक चौधरी और राबड़ी देवी

गुरुवार को भी बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान विधानसभा परिषद में मंत्री अशोक चौधरी और राबड़ी देवी आपस में भीड़ गई. गुस्साईं राबड़ी देवी सीधे वेल में बैठने पहुंच गयी. इसके बाद विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही 2ः30 बजे तक स्थगित कर दिया.

महिलाओं के अधिकारों का हो रहा हनन

सदन से बाहर निकलने के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा कि सदन में मुझे अपमानित किया गया. यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि बिहार की सभी महिलाओं का अपमान है. सदन में महिलाओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है. महिलाओं को अनपढ़ कह गया है जो ठीक नहीं है. सदन में हम सभी अपनी बातों को रखते हैं, लेकिन इस सरकार में महिला अब सुरक्षित नहीं है. महिलाओं के अधिकार का हनन हो रहा है.

रिपोर्ट: शक्ति

जेल में मनेगी लालू प्रसाद यादव की होली, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...