टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु का धमाकेदार आगाज, सिर्फ 28 मिनट में जीता पहला मैच

भारत को एक और पदक की उम्मीदें बढ़ी

नई दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। सिंधु ने मुसाशिनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट 2 में अपना पहला ग्रुप मैच खेला और दमदार अंदाज में जीत दर्ज की। ग्रुप जे में शामिल सिंधु ने महिला सिंगल्स में इजरायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को सीधे सेटों में शिकस्त दी। पीवी सिंधू ने ये मुकाबला 21-7, 21-10 से अपने नाम किया।

पीवी सिंधु शुरुआत से ही मुकाबले में हावी रहीं और इजरायली शटलर को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। सिंधु ने पहला गेम जितनी आसानी से जीता उतने ही बिंदास तरीके से दूसरे गेम में भी जीत दर्ज की। सिंधु और इजरायल की पोलीकारपोवा के बीच ये मुकाबला आधे घंटे भी नहीं चला और सिर्फ 28 मिनटों में ही खत्म हो गया।

26 साल की भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने भारत के पदक की उम्मीदों को हवा दे दी है। ओलंपिक की कोर्ट पर आगे बढ़ने के लिए उन्हें जिस मूमेंटम की दरकार थी वो उन्हें मिल चुकी है। बता दें कि पीवी सिंधु के नाम ओलंपिक में सिल्वर मेडल दर्ज है, जो उन्होंने रियो में खेले पिछले ओलंपिक में महिला सिंगल्स इवेंट में जीता था।

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...