Advertisment

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए लूटकांड के दो अपराधी

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए लूटकांड के दो अपराधी

गिरिडीह : देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए लूटकांड के दो अपराधी- बिजली विभाग के

राजस्व कैंप लूट कांड में पुलिस ने फिर दो आरोपियों को दबोचा है.

गुरुवार को एसपी अमित रेणु ने पपरवाटांड़ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है.

मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा

ताराटांड़ के फुलची गांव में बीते 10 मार्च को राजस्व कैंप लगाया गया था.

उस कैंप में अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पहले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था.

उसी मामले में फरार चल रहे पींकू पांडे को पुलिस ने बुधवार को पचम्बा से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अभियुक्त के बयान और निशानदेही पर बेंगाबाद के मोतीलेदा गांव में छापा मारा गया जहां दुर्दांत अपराधी राजेश कुमार राय के घर में छुपा हुआ. राजेश राय के मौसेरे भाई संजय राय को दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद घर के बाथरूम से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया.

एसपी ने बताया कि लूट कांड की धारा के अलावा इस पर आर्म्स एक्ट की धारा भी लगाई गई है. प्रेसवार्ता में एसपी के साथ एसडीपीओ अनिल सिंह, बेंगाबाद इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप दास, ताराटांड़ थाना प्रभारी सोनू कुमार समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: चांद

रुपेश पांडये की मां को सरकार ने दिया भरोसा, किसी भी कीमत पर नहीं छोड़े जाएंगे अपराधी, सौंपा पांच लाख का चेक और नियुक्ति पत्र

रुपेश पांडे की हत्या का मामला लोकसभा में उठा, सीबीआई जांच की मांग

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...