अमरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां अमरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान तेतरिया किशनपुर गांधीवासी सुरेश यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में की गई है।

पुलिस को सूचना मिली कि तारडीह पुल के पश्चिमी छोर पर एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है – SHO पंकज कुमार झा

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तारडीह पुल के पश्चिमी छोर पर एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दिनेश यादव को एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।

Banka Police 1 22Scope News

गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है – SHO

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इतिहास खंगालने पर यह भी सामने आया है कि दिनेश यादव पहले से ही अमरपुर थाना कांड संख्या 473/22 और 745/23 का अभियुक्त है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी को मेडिकल जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। अमरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Banka Police 22Scope News

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत, शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में मचा कोहराम…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...