कुछ लोगों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर के अहरी मोहल्ला वार्ड नंबर-8 में एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी राहुल शर्मा के रूप में हुई है। जो वर्तमान में अहरी मोहल्ला में किराए पर रहता है।

घायल युवक विधायक प्रकांश चंद्र का फोटो अपने स्टेटस में लगाया था

घायल राहुल शर्मा ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसने ओबरा के नव-निर्वाचित विधायक प्रकाश चंद्र के शपथ ग्रहण समारोह का फोटो अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर पिसाय गांव के चुन्नू पांडेय, अंकित पांडेय, खुदवा के बृजेश पांडेय, ढूढ़ा के कुणाल कुमार, मखरा के राजीव कुमार एवं अरुंजय शर्मा उसके घर पहुंचे और स्टेटस को लेकर बहस करने लगे।

पहले हुआ बहस, चुन्नू व अंकित ने युवक के उपर की फायरिंग

राहुल के अनुसार, बहस के दौरान माहौल उग्र हो गया और इसी बीच चुन्नू पांडेय और अंकित पांडेय ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कुल तीन गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोली उसके जांघ में और एक गोली उसके घुटने में लगी। गोली लगते ही वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। वह घटनास्थल से भागते हुए डॉक्टर नागेंद्र शर्मा के पास पहुंचा। जहां पहले से मौजूद उसके रिश्तेदार सुबोध पांडेय अपनी कार से उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे व आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गए। इधर, घटना की सूचना मिलती है मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : मधेपुरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी प्रशांत कुमार को किया गिरफ्तार…

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img