Advertisement
Advertisement

BPSC Exam Date Change: BPSC परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव संभव, आयोग ने जारी किया अपडेट

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षाओं को लेकर सूचना जारी की है। आयोग ने संकेत दिया है कि प्रशासनिक और अपरिहार्य कारणों से विभिन्न परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नए कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी परीक्षा तिथि में बदलाव संभावित:

आयोग के अनुसार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निदेशक मुख्य लिखित परीक्षा, जो 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित थी, प्रशासनिक कारणों के चलते टाल सकती है। परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट पर नजर बनाए रखें।

खेल विभाग से जुड़ी परीक्षाएं भी प्रभावित:

इसी तरह जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक, खेल सहायक निदेशक, और युवा व्याख्याता के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा भी 29 और 30 जनवरी को निर्धारित थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य कारणों से इनकी तारीखों में भी परिवर्तन संभव है।

विशेष विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का अपडेट जल्दः

शिक्षा विभाग के अंतर्गत विशेष विद्यालय अध्यापक भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 29 जनवरी होने की संभावना है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित शेड्यूल जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को समय रहते पूरी जानकारी मिल सके। परीक्षाओं के शेड्यूल में संभावित बदलाव को देखते हुए अभ्यर्थियों से अपील है कि वे आधिकारिक घोषणाओं पर नियमित रूप से नजर रखें और किसी भी अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें।

 

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...