Advertisement
Advertisement

पुलिस द्वारा अवैध वसूली के रुपए को बांटने के विवाद का Video सोशल मीडिया पर प्रसारित, निलंबित

नवगछिया : पिछले दिनों भवानीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड जवान का अवैध वसूली के रुपए को बांटने पर विवाद होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो प्रसारित होने के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने जांच का आदेश नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार को दिया। जहां वायरल वीडियो में कही गई बातें सत्य प्रमाणित हुआ।

भवानीपुर थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस निरीक्षक को निलंबित किया गया

आपको बता दें कि भवानीपुर थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक वारिस खान को निलंबित किया गया। दो होमगार्ड जवान संदीप कुमार, गुड्डन मंडल को लाइन हाजिर करते हुए जिला पदाधिकारी भागलपुर को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में अवैध वसूली के रुपए को बांटने के कारण जो विवाद चलते पुलिस वाहन में हुआ उस विवाद को भी वीडियो में स्पष्ट सुना गया है, जिसके कारण यह करवाई किया गया।

यह भी पढ़े : छपरा में फिर हुआ एनकाउंटर, शराब तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...