संजय झा ने कह दी बड़ी बात, बोले- पार्टी के सभी लोग चाहते हैं कि अब निशांत पार्टी के लिए करें काम

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जोश हाई है। पार्टी ने पिछले चुनाव में महज 45 सीटें जीती थीं। इस बार 85 सीटें जीतकर पार्टी ने जोरदार वापसी की है। चुनाव के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर खूब चर्चा हुई। अब एक बार फिर पार्टी के भीतर से मांग उठी है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी के सभी लोग चाहते हैं कि अब निशांत पार्टी के लिए काम करें।

काम की बदौलत CM बने हैं नीतीश कुमार – संजय झा

पटना में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में संजय कुमार झा ने ये बात कही। इस दौरान निशांत कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार अपने काम की बदौलत बिहार के सीएम बने हैं। उन्होंने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुआ। बिहार में एक भी बीएलओ को कहीं कुछ नहीं हुआ। संजय झा ने कहा कि पार्टी के शुभचिंतक और पार्टी के समर्थक सब चाहते हैं कि निशांत अब आकर पार्टी में काम करें। हम सब लोग चाहते हैं। अब इन्हीं को फैसला लेना है कि कब ये तय करते हैं और पार्टी का काम करते हैं।

यह भी देखें :

जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया है – निशांत कुमार

वहीं निशांत ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया है। जनता के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी पिताजी ने वादा किया और पूरा किया। इस बार भी एक करोड़ (नौकरी/रोजगार) का वादा किया है, पूरा करेंगे। जनता के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे, हमें पूरा यकीन है। जब मीडिया ने निशांत कुमार से सवाल किया वो कब तक पार्टी में शामिल होंगे, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बनेंगे तीन नए विभाग, दिए निर्देश…

अंशु झा की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...