Advertisment

Bokaro News: अनुबंध सफाई कर्मियों ने बदसलूकी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Bokaro News: आज (5 दिसंबर) बोकारो के सेक्टर 4 में सेल में अनुबंधित सफाई कर्मचारियों ने बदसलूकी के आरोप में अपना काम बंद कर धरना शुरू कर दिया है. ठेकेदार अनिल सिंह के तहत काम कर रहे सफाई कर्मचारी आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ काम के दौरान गाली-गलौज और बदसलूकी की घटना हुई. सफाई कर्मचारी महेश और बांका ने बताया कि सेक्टर 4 सी में आवास संख्या 2117 पर उनके एक साथी के साथ बदसलूकी की गई. विरोध करने पर मारपीट करने की कोशिश हुई. जब उन्होंने यह जानकारी अपने ठेकेदार को दी तो ठेकेदार भी घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन वहां भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. सभी सफाई कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन से तत्काल उचित कार्रवाई करने और भविष्य में मानवीय व्यवहार का आश्वासन देने की मांग की है.

Bokaro News: जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक काम रहेगा बाधित

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे धरना जारी रखेंगे और काम नहीं करेंगे. इस वजह से सेक्टर 4 की सफाई व्यवस्था बाधित हो गई है. अभी तक सेल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. प्रशासन से भी अनुरोध है कि वह इस विवाद का जल्द समाधान कर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए. बोकारो से चुमन की खबर…

PM Modi और रूसी राष्ट्रपति Putin की मीटिंग को पीछे रखा ये खास पौधा दे रहा है सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसे

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...