सम्राट ने लॉन्च किया ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’, कहा- बिहार में अब नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी

पटना : पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन से आज यानी छह दिसंबर को डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) के नागरिक सेवाओं के पोर्टल का शुभारंभ किया। यह नया पोर्टल आम नागरिकों को बेहतर और अधिक प्रभावी पुलिसिंग के लिए काफी मददगार साबित होगा। बिहार में नई सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। गृह मंत्री का जिम्मा मिलने के बाद सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सम्राट ने कहा कि बिहार में अब पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी।

सम्राट ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को पुलिस से जुड़ी हर जरूरी सेवा उनके घर बैठे मिले

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को पुलिस से जुड़ी हर जरूरी सेवा उनके घर बैठे मिले। अब नागरिकों को मामूली काम जैसे पुलिस सत्यापन, शिकायत दर्ज कराने या खोया-पाया की जानकारी देने के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने साफ कहा कि अब थानों में मनमानी नहीं चलेगी, हर प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी।

ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे कई सेवाएं – सम्राट चौधरी

जानकारी के अनुसार, इस नए पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन कई सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। जिनमें पुलिस वेरिफिकेशन, ई-शिकायत दर्ज करना, दस्तावेज या सामान खोने की रिपोर्ट देना जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही कोई शिकायत पोर्टल पर दर्ज होगी, वह तुरंत संबंधित थाना को भेज दी जाएगी। थाने स्तर पर प्रारंभिक जांच के बाद यदि मामला सही पाया गया तो एफआईआर भी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी।

Samrat Chaudhary 2 22Scope News

शिकायतकर्ता वास्तविक समय में देख पाएगा आवेदन का स्टेटस – गृह मंत्री सम्राट चौधरी

पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिकायतकर्ता अपने आवेदन का स्टेटस वास्तविक समय में देख पाएगा। इससे लोगों का समय, ऊर्जा और पैसे तीनों की बचत होगी। साथ ही, पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। इस मौके पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार और एडीजी कुंदन कृष्णन समेत पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने इस पोर्टल को डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में मजबूत कदम बताया।

बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे सम्राट चौधरी

गृह मंत्री लगातार बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। वे पुलिस विभाग के साथ लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार पांच दिसंबर को भी उन्होंने विशेष शाखा सीआईडी, एसटीएफ और सुरक्षा से जुड़े अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की थी। बैठक में उन्होंने त्वरित कार्रवाई, पारदर्शिता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस पोर्टल पर और भी नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि हर नागरिक बिना थाने गए ही सभी पुलिस सेवाओं का लाभ ले सके। नए पोर्टल के लॉन्च होने से आम लोगों की परेशानियां कम होंगी और बिहार में पुलिस व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत और आधुनिक हो सकेगी।

Samrat Chaudhary 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img