‘NDA सरकार की 2 प्राथमिकताएं, अपराध मुक्त बिहार व हर महिला और युवा को रोजगार’

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद आज बिहार भाजपा अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां वे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मिथिला एवं तिरहुत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ में शामिल होकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह, परिश्रम और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। ‎उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत संगठन की सामूहिक शक्ति, टीमवर्क और जनविश्वास की स्पष्ट पहचान है।

‘बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत के कारण बूथों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए में बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत के कारण बूथों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया गया और चुनाव के पूर्व सरकार बनाने की चुनौती को स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर एनडीए के पक्ष में मतदान करवाया, जिसका परिणाम यह प्रचंड बहुमत है और उसी के बदौलत प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है। ‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि अभी सरकार की दो महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं। पहला, कानून का राज और अपराध मुक्त बिहार। जिस तरह से पहली बार 2005 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित कार्रवाई से लोगों को जंगलराज से मुक्ति मिली थी।

Dilip Muz 3 22Scope News

 

NDA सरकार की प्राथमिकता में बिहार को अपराध मुक्त बनाना है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता में बिहार को अपराध मुक्त बनाना है। इसके लिए जो भी फैसले जनता हित में लेने होंगे, लिए जाएंगे। उन्होंने इस क्रम में रोजगार को लेकर सरकार की प्राथमिकता दोहराई। ‎उन्होंने सभी लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि निश्चित ही, हम सभी के संयुक्त प्रयासों से विकास, सुशासन और जनसेवा की दिशा में यह यात्रा और भी गति पकड़ेगी।

दिलीप जायसवाल के साथ कई बड़े नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा एवं राकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय सह प्रभारी नंदप्रसाद चौहान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने किया।

Dilip Muz 2 22Scope News

डॉ. जायसवाल मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे व भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की

‎इससे पहले भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। भक्तिभाव से संपन्न इस पावन दर्शन के दौरान जन-कल्याण, सामाजिक समृद्धि और प्रदेश की प्रगति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से कामना कि सभी पर उनकी अनुकंपा और आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Dilip Muz 1 22Scope News

यह भी पढ़े : BJP प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक, दिलीप ने संगठन को गति प्रदान करने का दोहराया संकल्प

संतोष कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...