Advertisment

Bokaro News: सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ विस्थापितों ने फूंका पुतला, लोगों में भारी आक्रोश

Bokaro News: नगर सेवा भवन के सामने आज विस्थापितों ने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सांसद ढुल्लू महतो बोकारो के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और एयरपोर्ट को बोकारो से हटाकर धनबाद ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी मुद्दे पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

Bokaro News: विस्थापितों ने ये कहा

विस्थापितों ने कहा कि बोकारो के अतिक्रमण हटाने और शहर को व्यापक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नगर प्रशासन लगातार काम कर रहा है, लेकिन सांसद द्वारा एयरपोर्ट मुद्दे पर विरोध किए जाने से उनका मनोबल टूट रहा है. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कई बार सांसद की कथित बयानबाजियों और धमकी भरे रवैये से लोग नाराज हैं.

Bokaro News: बीएसएल प्लांट को दी थी सभी ने जमीन

रघुनाथ महतो ने मीडिया से कहा कि विस्थापितों ने अपनी जमीन बीएसएल प्लांट को इस उम्मीद में दी थी कि बोकारो का विकास होगा, लेकिन आज वही लोग रोजगार और स्थायी समाधान से वंचित हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सांसद को वास्तव में विस्थापितों की चिंता है तो उनके हक के लिए लड़ाई क्यों नहीं लड़ते?

राकेश महतो ने चेतावनी दी कि बोकारो के विकास कार्यों में राजनीतिक दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विस्थापित अब जाग चुके हैं और यदि विकास में बाधा डाली गई तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा होगा. बता दें, आक्रोशित भीड़ ने सांसद  ढुल्लू महतो के खिलाफ ‘ढुल्लू महतो होश में आओ’ के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. बोकारो से चुमन की खबर…

IND vs SA 1st T20: मैच से पहले जानें कटक के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...