Advertisement
Advertisement

Bokaro Lathicharge में युवक की मौत के बाद एक्शन में आए सांसद ढुल्लू महतो, प्रदर्शनकारियों को…

Bokaro Lathicharge : बोकारो के बोकारो जेनरल हॉस्पीटल (बीजीएच) में विस्थापित युवा प्रेम महतो की दो दिन पहले आंदोलन में मौत का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीजीएच के मॉर्चरी में रखे बॉडी को निकालने के मामले में बीजीएच में विस्थापितों का हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। मौके पर एसडीओ के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान है मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अगर लेना चाहते हैं झारखंड में पहले एयर शो का मजा तो पहुंचे यहां, इस दिन होगा आयोजन… 

Bokaro Lathicharge हंगामा करते ग्रामीण
Bokaro Lathicharge हंगामा करते ग्रामीण

ये भी पढ़ें- Breaking : कालूबाथान ओपी परिसर में आग लगने से मची अफरा-तफरी… 

Bokaro Lathicharge : सांसद के आश्वासन के बाद शांत हुए प्रदर्शनकारी

इसी दौरान मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पहुंचे हैं। सांसद ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। मामले में पहले ही धारा 163 भी कल से लगाया गया है। बोकारो में विस्थापित आंदोलन के दौरान विस्थापित प्रेम महतो के मौत मामले में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा की मुआवजा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : जुगसलाई थाना के 8 पुलिसकर्मी एक साथ हो गए सस्पेंड, जाने क्या है पूरा मामला… 

Bokaro Lathicharge : प्रदर्शनकारियों को समझाते अधिकारी
Bokaro Lathicharge : प्रदर्शनकारियों को समझाते अधिकारी

इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को बोकारो स्टील प्लांट में टेंपररी नौकरी और बाद में इसे परमामनेंट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके लिए शहीद के तहत उनकी मूर्ति भी लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता…

ढुल्लू महतो ने कहा कि विस्थापितों के लिए पॉलिसी बनाने का काम किया जा रहा है और हर महीने के 15 दिन पर बोकारो उपायुक्त की अध्यक्षता में रिव्यू मीटिंग विस्थापितों और बोकारो प्लांट प्रबंधन के बीच करना है। इस दौरान पीड़ित परिवार को 50 लाख का चेक भी दिया गया और नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर।

Bokaro Lathicharge लोगों को समझाती पुलिस
Bokaro Lathicharge लोगों को समझाती पुलिस

ये भी पढ़ें- Breaking : घूस लेते रंगेहाथ धराया नामकोम थाने का दारोगा, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

सीआईएसएफ पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए-पूर्व विधायक विनोद सिंह

मौके पर बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी सहित आजसू के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बेरमो के पूर्व विधायक बाटुल महतो के साथ साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि ये दुखद घटना है। वही माले के बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सीआईएसएफ पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को विस्थापितों के बारे में पॉलिसी बनानी चाहिए।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...