पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत महावीर घाट के पास अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिया गया कि एक अज्ञात युवक की लाश महावीर घाट के किनारे प्लास्टिक के बोरा में छिपाकर रखा गया है। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।
घटना की सूचना पटना सिटी DSP को दी गई, पुलिस की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची
सूचना के बाद पटना सिटी डीएसपी-1 राज किशोर सिंह को सूचना दी गई। इसके बाद उन्होंने अलमगंज थाना को सूचना दिया जहां थानाध्यक्ष भी पहुंचे। पुलिस की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की लाश की खोचजबीन में जुट गई। पुलिस ने युवक की लाश ढूढ़ निकाली लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पायी। युवक की हत्या कैसी हुई इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। घाट किनारे स्मैकर का अड्डा होने की बात लोगों ने कही है। युवकी की उम्र 20 से 25 साल बतायी जा रही है। पुलिस हर बिंदू पर गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा की युवक की हत्या कैसे हुई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में अफरा-तफरी लोगों में दहशत…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


















