DM की अध्यक्षता में जनता दरबार, 35 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां समाहरणालय सभागार में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले भर से आए 35 फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में कई शिकायतों का समाधान तुरंत मौके पर ही कर दिया गया – DM तरनजोत सिंह

जनता दरबार में कई शिकायतों का समाधान तुरंत मौके पर ही कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आवश्यक मामलों में संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बात कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कराई, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया। जिन मामलों का समाधान तत्काल नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने नियमानुकूल और समयबद्ध निपटारे का स्पष्ट निर्देश दिया।

Betia DM 1 22Scope News

जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तेज, पारदर्शी व प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है – जिलाधिकारी

जनता दरबार में राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास व स्वास्थ्य आदि से जुड़े मामले प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तेज, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को अनावश्यक विलंब से बचने और प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निपटान करने का निर्देश दिया।

Betia DM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘अपनी पूंजी अपना अधिकार’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...