Ranchi JPSC Update रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने एपीपी (बैकलॉग) नियुक्ति परीक्षा को लेकर शुक्रवार को 19 अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। Ranchi स्थित आयोग कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार यह एडमिट कार्ड उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए हैं, जिन्होंने निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी की थीं।
Ranchi JPSC Update
आयोग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आयु 1 अगस्त 2024 को 21 वर्ष पूरी हो चुकी थी और जिनका ऑफलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले प्राप्त हुआ था, उन्हीं को परीक्षा के लिए पात्र माना गया है। इसी आधार पर APP Backlog Exam के लिए चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।

















