Hazaribagh Road Accident: गिद्दी–नयामोड़ रोड पर दो हाइवा की टक्कर, Fire Accident में चालक की मौत

हजारीबाग में Road Accident के बाद Fire Accident में दो हाइवा जल गए। खाली हाइवा चालक की मौत, एक चालक गंभीर घायल। जांच जारी।


Hazaribagh Road Accident :  जिले के गिद्दी–नयामोड़ रोड पर हेसालौंग–नापो पंडरा मोड़ के पास एक भीषण Road Accident हुआ, जहां कोयला लदे हाइवा और एक खाली हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में Fire Accident हो गया और देखते ही देखते आग विकराल हो गई। इस हादसे में खाली हाइवा के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।


  • गिद्दी–नयामोड़ रोड पर कोयला लदे और खाली हाइवा की आमने-सामने टक्कर

  • टक्कर के बाद दोनों हाइवा में Fire Accident, वाहन पूरी तरह जले

  • खाली हाइवा चालक की मौके पर मौत, केबिन से नरकंकाल बरामद

  • Road Accident में कोयला लदे हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल

  • हादसे के बाद सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार


Hazaribagh Road Accident:

टक्कर के बाद आग इतनी तेज थी कि दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद खाली हाइवा के केबिन में स्टेयरिंग के पास चालक का नरकंकाल बरामद किया गया। वहीं कोयला लदे हाइवा के चालक बालचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका दायां पैर टूट गया है और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hazaribagh Road Accident:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद एक व्यक्ति को हाइवा से कूदकर भागते हुए देखा गया। घटना के कारण सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक, प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने के साथ राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img