लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर नहीं मिली राहत, लोगों ने किया जमकर हंगामा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान ट्रैफिक चालान मामलों में राहत नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे वाहन चालकों और आम नागरिकों को जब चालान की राशि में छूट नहीं मिली तो आक्रोशित लोगों ने लोक अदालत परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

लोक अदालत में ट्रैफिक नियम उल्लंघन से जुड़े सैकड़ों मामलों की सुनवाई के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे हुए थे

आपको बता दें कि शनिवार को लोक अदालत में ट्रैफिक नियम उल्लंघन से जुड़े सैकड़ों मामलों की सुनवाई के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे हुए थे। लोगों को उम्मीद थी कि पुराने ट्रैफिक चालानों में भारी छूट या समझौते के तहत निपटारा किया जाएगा, लेकिन कई मामलों में पूरी राशि जमा करने का निर्देश दिए जाने से लोग भड़क उठे। नाराज लोगों ने आरोप लगाया कि लोक अदालत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है और आम जनता को कोई ठोस राहत नहीं दी जा रही। कुछ लोगों ने चालान राशि अधिक होने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहते हुए विशेष छूट की मांग की।

Muz Pradarshan 1 1 22Scope News

न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया

हंगामे की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने समझाया कि ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों में नियमों के तहत ही निर्णय लिया जा रहा है और सभी मामलों में मनमानी छूट संभव नहीं है। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया और लोक अदालत की कार्यवाही पुनः शुरू कराई गई। हालांकि, इस दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Muz Pradarshan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 13 दिसंबर को सिविल कोर्ट में आयोजित किए जाएंगे राष्ट्रीय लोक अदालत

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Amrit Bharat Express: जयपुर से दरभंगा के बीच नई ट्रेन रवाना,...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खातीपुरा जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। नई ट्रेन से बिहार और राजस्थान के बीच संपर्क मजबूत होगा।Amrit...

Ranchi International Yoga Day: पर सेवन स्टार्स अकादमी का भव्य आयोजन,...

रांची के सेवन स्टार्स अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश...

Ranchi Fraud News: फिल्मों में Lead Role दिलाने का झांसा, युवक...

रांची के युवक से फिल्मों और वेब सीरीज में लीड रोल दिलाने के नाम पर 46 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया...