तेलंगाना में बिहारी मजदूरों की हुई मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा

तेलंगाना में बिहारी मजदूरों की हुई मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा

पटना : तेलंगाना में बिहारी मजदूरों की हुई मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुख- हैदराबाद के

बोयागुड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए.

सभी लोग बिहार के रहने वाले थे. ये लोग बिहार के छपरा के आजमपुरा गांव के थे

और हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में काम करते थे.

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है.

घटना की सूचना मिलने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है.

उन्होंने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

घटना के बाद हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि

सभी 11 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है.

जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार के थे.

हादसे पर सीएम नीतीश ने दुख जताया

तेलंगाना में बिहार के मजदूरों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त की है .सीएम ने कहा है कि मामला बहुत दुखद है. सीएम ने कहा कि वहां की मौजूदा सरकार ने मृत व्यक्ति के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की बात कही है. बिहार सरकार भी मृत व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है. सीएम ने कहा है कि उनके परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति है.

सरकारी खर्च पर लाया जाएगा शव- जीवेश मिश्रा

कबाड़ी गोदाम में आग लगने से बिहार के दर्जनों मजदूरों की मौत मामले पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि यदि परिवार के लोगों की इच्छा होती तो मृतक के शरीर को सरकारी खर्च पर लाया जाएगा. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही केंद्र सरकार ने भी मृतक मजदूरों को 2-2 लाख मुआवजना देने की घोषणा की. साथ ही तेलंगाना सरकार ने मृतकों को पांच लाख मुआवजे की घोषणा की है. श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहार के जो अधिकारी हैं वह हैदराबाद के अधिकारियों के संपर्क में लगातार बने हैं. मंत्री ने बताया कि अगर परिवार की इच्छा होगी तो मृतकों को सरकारी व्यवस्था से बिहार लाया जाएगा.

शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह

गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि गोदाम में 12 लोग मौजूद थे. इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 को जिंदा बचा लिया गया है. डीआरएफ रेस्क्यू में जुटी है. हालांकि, आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीएम मोदी ने जताया शोक

हैदराबाद के भोईगुड़ा में भीषण आग में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

तेलंगाना के सीएम ने जताया दुख

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आग की घटना में बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया. इतना ही नहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने मजदूरों के शव को बिहार भेजने की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं. शव बुरी तरह से जल गए हैं. ऐसे में उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा.

फाइबर केबलों में लग गई थी आग

गौरतलब है कि गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआं फैल गया और आग की तीव्रता और अधिक बढ़ गई. गोदाम में खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे. ऊपरी मंजिल पर दो कमरे थे और सभी 11 शव एक कमरे से बरामद किए गए थे. एक-दूसरे के ऊपर लेटे हुए थे. शवों की पहचान नहीं हो पा रही है.

रिपोर्ट : प्रणव

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img