डिनोबली पब्लिक स्कूल, सिंदरी में छात्रों के बीच विवाद में 10वीं के छात्र की मौत

Sindari-डिनोबली पब्लिक स्कूल, सिंदरी में छात्रों के बीच मारपीट में दसवीं के छात्र अस्मित की मौत हो गयी.  जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी मिली की विद्यालय में अस्मित घायल पड़ा है, वे उसे लेकर एसएनएमसीएच पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने अस्मित को मृत करार दे दिया. इस बीच छात्र के मौत की खबर मिलते ही स्कूल प्राचार्य और शिक्षक अस्पताल परिसर से फरार हो गये.

मृत छात्र अस्मित के पिता एक एलआईसी एजेंट है, उन्होने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि समय रहते यदि अस्मित को अस्पताल ले जाया गया होता तो उसकी जान बचायी जा सकती थी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने घायल अस्मित को अस्पताल भेजने में देरी कर दी, यह विद्यालय की घोर लापरवाही है. पिता ने प्रशासन ने न्याय की गुहार लगायी है.

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमा भी मामले की जांच में जुट गया है. अब तक इस बात की जानकारी मिली है कि विद्यालय में विवाद की वजह क्या थी, छात्र एक दूसरे से उलझे क्यों थें. प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी रहने की बात कही जा रही  है, मामले की जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पायेगी.

रिपोर्ट-अनिल मुंडा/ राजकुमार 

 

 

 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...