दो बच्चों को जिंदगी देकर खुद अलविदा कह गया सौरभ, लोग याद कर रहें हैं उसकी कुर्बानी

दो बच्चों को जिंदगी देकर खुद अलविदा कह गया सौरभ

Nirsa- तालबेड़िया में तालाब की दलदली मिट्टी में फंस कर एक युवक की मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि दो बच्चे तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थें.

मछली पकड़ने के दौरान दोनों बच्चे तालाब की दलदली मिट्टी में फंस गये.

दोनों  बच्चे  जोर-शोर बचाने की गुहार लगाने लगे, बच्चों की आवाज सुनकर सौरभ उनकी मदद को आगे आया.

सौरभ ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डाल कर दोनों बच्चों को बाहर निकाल भी दिया.
लेकिन जब वह खुद निकलने की कोशिश करने लगा मिट्टी का बड़ा मलबा उसके उपर गिर गया.

इस प्रकार दोनों बच्चों को जिंदगी देकर वह खुद अपनी जान गंवा बैठा.

हादसे के बाद निरसा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मौत नहीं शहादत है ये-ग्रामीण

इधर ग्रामीणों ने शव को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया है, ग्रामीण शव को मृतक के घर पर ही रखे हुए है.

उनका कहना है कि सौरभ की मौत नहीं हुई है, उसने तो दो बच्चों की जिंदगी बचाकर अपनी शहादत दी है.

लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी की ओर से मुआवजे की पहल नहीं की जा रही,

प्रशासन और जनप्रतिनिधि मुआवजे की बात पर मौन हैं.

ग्रामीणों इस बात पर अड़े हैं कि हम हादसे वाले स्थान पर उसकी वेदी बनाकर हर वर्ष उसकी शहादत को याद करेंगे.

रिपोर्ट -संदीप

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...