Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 13 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक और 30 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। वीरता पदक पाने वालों में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रांची के एसएसपी राकेश रंजन और धनबाद के डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक
वीरता पदक पाने वाले 13 अधिकारियों और जवानों में कई ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग जिलों में तैनाती के दौरान साहसिक कार्य किए। इनमें नरेंद्र कुमार सिंह (तत्कालीन डीआईजी उत्तरी छोटानागपुर, वर्तमान आईजी अभियान, झारखंड), राकेश रंजन (तत्कालीन एसपी चतरा, वर्तमान एसएसपी रांची) और प्रकाश सोय (तत्कालीन डीएसपी कोतवाली रांची, वर्तमान डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद) शामिल हैं। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार भगत, दिव्य प्रकाश, सनोज कुमार चौधरी, सुभाष चंद्र लकड़ा, नीरज कुमार, सोनू कुमार साहू, शंकर प्रसाद कुशवाहा, राजबल्लभ कुमार और शिवलाल गुप्ता को भी वीरता पदक दिया गया है। आरक्षी 621 प्रकाश कुमार यादव को भी इस सम्मान से अलंकृत किया गया।
छह आईपीएस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले 30 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में छह आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें असीम विक्रांत मिंज, अनीश गुप्ता, राज कुमार मेहता, दीपक कुमार शर्मा, मुकेश कुमार और दीपक कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं। असीम विक्रांत मिंज वर्तमान में आईजी, सअनि, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड रांची हैं। अनीश गुप्ता तत्कालीन डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची रहे हैं और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। राज कुमार मेहता वर्तमान में एसपी एटीएस रांची, दीपक कुमार शर्मा एसपी अभियान नक्सल, पुलिस मुख्यालय रांची, मुकेश कुमार एसपी गोड्डा और दीपक कुमार पांडेय एआईजी-सह-डीजीपी के विशेष सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
रांची और झारखंड जगुआर के पुलिसकर्मियों को भी सम्मान
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में रांची जिला के प्राअनि (आशुलिपिक) मो. अरशद खां शामिल हैं। झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची के पुअनि सुदामा सिंह, सुखराम उरांव, मुकुंद बानरा, अन्सलेम फ्रांसिस सोय, बिहारी मरांडी और ईश्वरी सिंह के साथ सअनि बंधना उरांव को भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पलामू जिला के सअनि सुबोध कुमार, गढ़वा जिला के सअनि विनय कुमार पांडेय और हवलदार इसहाक डोडराय को भी पदक दिया गया है।
कई जिलों के जवानों को मिला सराहनीय सेवा सम्मान
झारखंड जगुआर के हवलदार 40 प्रशांत कुमार महतो, हवलदार 127 रामाशंकर कुमार, हवलदार 240 अमित गुरुंग और हवलदार 362 एमानुएल टुडू को भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। वहीं, सिमडेगा के हवलदार जारका कोरवा, गुमला के हवलदार धर्मेंद्र कुमार, खूंटी के आरक्षी 230 दुर्गा उरांव और आरक्षी 212 कुंवर मुंडा तथा बोकारो के आरक्षी 649 अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है। चतरा के हवलदार 132 भूषण शर्मा को भी यह पदक मिलेगा। जैप-10 होटवार रांची की महिला हवलदार अंजुला कुजूर और महिला आरक्षी 402 अनुपा कुमारी के साथ जैप-01 रांची के आरक्षी 1298 सूर्य बहादुर धर्ती को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights


















