BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे दिल्ली, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन अभी थोड़ी देर पहले पटना से दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां भी स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा दिल्ली के सातों सांसदों ने नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया। नितिन के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल भी दिल्ली गए हैं।

Nitin Delhi 11 22Scope News

BJP मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन, शाह-नड्डा भी मौजूद

नितिन नवीन बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता वहां मौजूद हैं। दिल्ली पहुंचे नितिन नवीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया।

Nitin Delhi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : अभी थोड़ी देर पहले पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन…

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...