अभी थोड़ी देर पहले पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी गए हैं। वह दिल्ली रवाना होने से पहले पटना महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद स्व. नवीन किशोर सिन्हा पार्क पहुंचकर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। वह आज सुबह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर पहुंचेंगे, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय राजधानी के सातों बीजेपी सांसद उनका स्वागत करेंगे।

नितिन नवीन की यह नियुक्ति सत्ताधारी पार्टी के शीर्ष प्रबंधन में हो रहे एक बड़े संगठनात्मक परिवर्तन का हिस्सा है

आपको बता दें कि नितिन नवीन की यह नियुक्ति सत्ताधारी पार्टी के शीर्ष प्रबंधन में हो रहे एक बड़े संगठनात्मक परिवर्तन का हिस्सा है। 1980 में पटना में जन्मे नवीन ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। साल 2006 में पटना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं, जो राज्य में भाजपा की सबसे मजबूत शहरी सीटों में से एक है। हाल में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा कुमारी क 51 हजार से अधिक वोटों से हराया।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : महावीर मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन,पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बंगाल की जीत को बताया बेहद जरूरी…

अमित झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...