छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभया ब्रिगेड तैयार, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल लगेगी रोक

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभया ब्रिगेड तैयार, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल लगेगी रोक

मुंगेर :   जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब मुंगेर के स्कूल और कॉलेजों के आसपास पुलिस की अभया ब्रिगेड टीम की तैनाती की जाएगी। इस व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद करेंगे। पुलिस अधीक्षक मुंगेर सैयद इमरान मसूद ने बताया कि यह निर्णय पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। अभया ब्रिगेड टीम नियमित रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास गश्त करेगी, ताकि छात्राओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

महिला थाना प्रभारी होगी ब्रिगेड की नोडल पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि महिला थाना प्रभारी को अभया ब्रिगेड की नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। महिला थाना सहित अन्य थानों में महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों का अनुसंधान भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके।

अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना 

एसपी ने स्पष्ट किया कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों ने राहत की सांस ली है और इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।

मुंगेर से काम राज की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...