Dhanbad Fire Accident: शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, नानी-नाती की मौत

Dhanbad Fire Accident में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से नानी और नाती की मौत हो गई। सरायढेला के विकास नगर में देर रात हुए हादसे में तीन लोग घायल हैं।


Dhanbad Fire Accident धनबाद: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर के विकास नगर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। Dhanbad Fire Accident में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण नानी और नाती की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।

Dhanbad Fire Accident:

इस हादसे में मृतकों की पहचान चिंतामनी देवी (70) और प्रशांत कुमार (26) के रूप में हुई है। प्रशांत कुमार बिहार के पटना जिले के पालीगंज का निवासी था और रिश्ते में चिंतामनी देवी का नाती था। आग की चपेट में आने से चिंतामनी देवी के बड़े पुत्र कुंदन कुमार प्रसाद, उनकी बहू ज्योति देवी और नाती आयुष कुमार घायल हो गए।


Key Highlights

  • Dhanbad Fire Accident में नानी और नाती की झुलसकर मौत

  • सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर की घटना

  • Short Circuit से देर रात ढाई बजे लगी आग

  • तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

  • हीटर चलने के दौरान शॉर्ट सर्किट की आशंका


Dhanbad Fire Accident:

घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुंदन कुमार प्रसाद और उनकी पत्नी ज्योति देवी को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नाती आयुष कुमार का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुंदन कुमार की हालत में सुधार के बाद उन्हें शाम में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Dhanbad Fire Accident:

पुलिस के अनुसार चिंतामनी देवी विकास नगर स्थित तीन मंजिला मकान के भूतल पर बने कमरे में अकेली सो रही थीं। उनके कमरे में हीटर चालू था। इसी दौरान देर रात शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई।

Dhanbad Fire Accident:

बताया गया कि चिंतामनी देवी बीमार चल रही थीं, जिस कारण वह आग लगने के बाद समय पर बाहर नहीं निकल सकीं और बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें बचाने के लिए पहुंचे नाती प्रशांत कुमार भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...