Dhanbad Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंदा, महिला समेत इतने लोगों की मौत…

Dhanbad Accident : देर शाम गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना अपना नर्सिंग होम के समीप की बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

Dhanbad Accident : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम
Dhanbad Accident : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

Dhanbad Accident : महिला और एक पुरुष की मौक़े पर ही मौत

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो सवारी लेकर कुसमा टांड़ गांव में प्रवेश कर रही थी तभी तेज रफ्तार से आती एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

45 22Scope News

इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना में घायल ऑटो सवार एक अन्य महिला को इलाज के लिए गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती कराया गया है।

ey654r6 22Scope News

दोनों मृतक एक ही पंचायत अंतर्गत राम नगर और कुम्हारडीह के रहनेवाले थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों को परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। स्थानीय पुलिस लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

 

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...