Dhanbad News: आईजी सुनील भास्कर ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक, अब अपराधी की संपति होगी जब्त

Dhanbad News: धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर सातों जिलों धनबाद (Dhanbad), बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के अधीक्षकों के साथ जोनल स्तर की समीक्षा बैठक की गई. जिसमें संगठित अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की गई और दिशा निर्देश जारी किया गया.

Dhanbad News: सातों जिलों के पुलिस कर रही है बेहतर काम

बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि सातों जिलों के पुलिस काफी अच्छे ढंग से अपना काम कर रही है. काफी तेजी और ज्यादा मात्रा में मामलों का निष्पादन हो रहा है. साथ ही अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी तेजी से कार्य हो रहा है. उन्होंने बताया कि जिस तरह से चतरा जिले में संगठित अपराध के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई. उसी आधार पर संगठित अपराध से जुड़े अन्य जिलों में संगठित अपराध से जुड़े सदस्यों की भी संपत्ति जब्त की जाएगी. जिसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है.

Bokaro News: नकली सीआरपीएफ कमांडेंट गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस को दिखा रहा था धौंस

Dhanbad News: जेल से बाहर रह रहे अपराधियों पर पुलिस रख रही है नजर

उन्होंने बताया कि जो अपराधी जेल से बाहर है उनकी सूची तैयार कर उन पर पुलिस के द्वारा लगातार नजर रखा जा रहा है. साथ ही सीसीए के तहत भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, ताकि वो जेल से बाहर आकर पुनः किसी अपराध को अंजाम न दे सके. इसके साथ ही जो अपराधी देश के बाहर बैठकर यहां अपने गुर्गों के द्वारा अपराध को अंजाम देने की कोशिश करते हैं. उन भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए भी कार्य जारी हैं. संबंधित एजेंसी से इस संबंध में लगातार बात चल रही है. जल्द ही देश के बाहर बैठे अपराधियों को भी पकड़कर जेल के भेजा जाएगा.

Saffrn

Trending News

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...

Jharkhand Treasury Scam: फर्जी वेतन निकासी की जांच का दायरा बढ़ा,...

 झारखंड में ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी घोटाले की जांच तेज, 12 और ट्रेजरी को शामिल करने का प्रस्ताव, रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए...

Jharkhand Teacher Exam Scam: हाईकोर्ट जांच शुरू, JSSC भर्ती 2016 में...

 झारखंड में JSSC शिक्षक भर्ती 2016 की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट के फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने जांच शुरू की, सरकार और आयोग से मांगा पूरा...

NEET UG Exam Ranchi: 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी देंगे...

रांची में NEET UG परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी शामिल, 180 सवाल और 720 अंक का पेपर, एक्सपर्ट ने दिए अहम...

Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, कई जिलों में...

मेटा डिस्क्रिप्शन: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बदला, रांची समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज और येलो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img