Dhanbad Kusunda Gas Leak: BCCL गेस्ट हाउस ड्रिलिंग में मीथेन गैस की पुष्टि हुई

BCCL Kusunda क्षेत्र में ड्रिलिंग के दौरान methane gas की मौजूदगी सामने आई है। वैज्ञानिक टीम गैस की मात्रा की जांच में जुटी है।


Dhanbad Kusunda Gas Leak धनबाद : बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया में गैस रिसाव से प्रभावित गेस्ट हाउस परिसर में चल रही ड्रिलिंग के दौरान बुधवार को प्राकृतिक गैस मिथेन की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। ड्रिलिंग के दौरान जमीन के भीतर गैलरी मिलने के साथ ही methane gas के संकेत मिले हैं। हालांकि, गैस की वास्तविक मात्रा कितनी है, इसका आकलन फिलहाल नहीं हो पाया है।

Dhanbad Kusunda Gas Leak:

एयरिया सूत्रों के अनुसार, गेस्ट हाउस परिसर में अब तक करीब 19 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। पहले दिन मंगलवार को लगभग छह मीटर और बुधवार को करीब 13 मीटर तक ड्रिलिंग की गई। मार्किंग किए गए स्थल पर बोरहोल का कार्य बुधवार शाम तक पूरा कर लिया गया। इसी दौरान गैस की मौजूदगी सामने आई।


Key Highlights

• BCCL कुसुंडा एरिया के गेस्ट हाउस परिसर में ड्रिलिंग के दौरान methane gas की पुष्टि

• अब तक 19 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी, जमीन के भीतर गैलरी मिलने की जानकारी

• Methane gas की मात्रा का वैज्ञानिक आकलन जारी

• MECLE की टीम कर रही जांच, गुरुवार से nitrogen flushing शुरू

• कोल इंडिया के नये चेयरमैन बी साईराम का धनबाद दौरा आज


Dhanbad Kusunda Gas Leak:

मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MECLE) की वैज्ञानिक टीम गैस की मात्रा और उसके प्रभाव का आकलन करने में जुटी है। इससे पहले methane gas की संभावनाओं को लेकर ओएनजीसी की टीम भी क्षेत्र का दौरा कर चुकी है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार से गैलरी में पाइप केसिंग डालकर nitrogen flushing की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह पूरा कार्य विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है, ताकि किसी तरह का जोखिम न हो।

Dhanbad Kusunda Gas Leak:

इस बीच, कोल इंडिया के नये चेयरमैन बी साईराम गुरुवार को धनबाद पहुंच रहे हैं। चेयरमैन बनने के बाद यह उनका पहला धनबाद दौरा बताया जा रहा है, जिसे कुसुंडा क्षेत्र में चल रहे कार्यों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img