डॉ दिलीप जायसवाल ने पथ निर्माण विमाग का कार्यभार ग्रहण किया, बोले – ग्रीनफील्ड और एक्सप्रेस से बिहार के विकास को और गति मिलेगी

डॉ दिलीप जायसवाल ने पथ निर्माण विमाग का कार्यभार ग्रहण किया, बोले – ग्रीनफील्ड और एक्सप्रेस से बिहार के विकास को और गति मिलेगी

18 दिसंबर,2025 : गुरुवार की शाम डॉ दिलीप जायसवाल ने पथ निर्माण मंत्री का कार्यभार विभाग कार्यालय मे ग्रहण किया। मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्त्व में पथ निर्माण विभाग द्वारा राज्य में सड़क और आधारभूत संरचना का लगातार विकास किया जा रहा है। फलस्वरूप राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुँचने के 5 घंटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है।

पथ निर्माण विभाग के अन्तर्गत कई पथों पर कार्य प्रगति में है

पथ निर्माण विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सहित लगभग 26790 कि.मी सड़क हैं जिसमें लगभग 200 कि मी 6-लेन, 1600 कि मी 4 लेन हैं, साथ ही कई पथों के 4 लेनिंग का कार्य प्रगति में है। कई ग्रीनफील्ड परियोजनाओ का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान विभाग अन्तर्गत कल 137 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई थीं जिसमें से लगभग 109 योजनाओं का कार्य आवंटित कर क्रियान्वित कराया जा रहा है शेष योजनाओं के कार्य को शीघ्र आवंटित कर सभी योजनाओं को समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने की योजना पर विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

कई महत्वपुर्ण योजनाओं में हो रहा क्रियान्वयन

राज्य में केन्द्र सरकार के सहयोग से कई महत्वपर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिनमें गंगा नदी पर कई पूलों के निर्माण योजना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त राज्य में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन को सुगम बनाने एवं आवागमन की समय-सीमा को न्यूनतम करने के उद्देश्य से कई एक्सप्रेस-वे के निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण से राज्य के विकास की गति और तीव्र होगी।

राज्य में निर्वाद्ध आवागमन सुनिश्चित करने हेतू कई रेलवे उपरि पूल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :  “कबाड़ मंडी” से कचड़े का निस्तारण, वेस्ट मैनेजमेंट के साथ ही घरेलू उपयोग के उत्पादों ने बदली तस्वीर

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...