Hazaribagh News: हजारीबाग यूं ही मिनी शिमला के नाम से नहीं जाना जाता. यहां का मौसम और जलवायु हमेशा से शुष्क रही है, लेकिन इन दिनों ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. लगातार गिरते तापमान के कारण सर्दी का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है. देर शाम होते ही शीतलहर हवाएं चलने लगी है, जिससे सड़कों पर धीरे-धीरे सन्नाटा पसर जाता है. ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर आग के सहारे बैठकर शरीर को गर्म करते नजर आ रहे हैं.
Hazaribagh News: अलाव की व्यवस्था पर्याप्त नहीं
ठंड को लेकर जब हमने पटकथाओं से बात की तो उनका कहना है कि अन्य जिलों की तुलना में हजारीबाग में ठंड कहीं अधिक पड़ती है. ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से अलाव की जितनी व्यवस्था होनी चाहिए, वह पर्याप्त नहीं है. कई इलाकों में लोग खुद ही अलाव की व्यवस्था करने को मजबूर हैं. कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके पर पड़ रहा है। लोग प्रशासन से ठंड से राहत के लिए अलाव और अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
पत्रकारों से बातचीत की न्यूज 22 स्कोप संवाददाता शशांक शेखर ने…
Highlights


