मुंगेर और नवादा में दिखा रफ्तार का कहर, आरा संपत्ति विवाद में पुत्र ने की पिता की हत्या
मुंगेर /नवादा /आरा : मुंगेर और नवादा जिले में बढ़ती कड़ाके की ठंढ़ के बीच रफ्तार के कहर से दो लोगों के मौत की खबर है। वहीं आरा में संपत्ति विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया।
मुंगेर में हाईवा की चपेट में आने छात्रा की मौत
मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आक्रोशित लोगों ने वाहक को क्षतिग्रस्त कर सड़क जाम कर दिया
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर राकेश रोशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिद्धू शेखर सिंह, संग्रामपुर थानाअध्यक्ष बिनोद कुमार झा पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन 6 घंटे में लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
नवादा बालू लटे ट्रक ने यूवक को रौंदा
वहीं नवादा में अज्ञात बालू लदे ट्रक ने एक युवक को रौंद डाला, जिससे गंभीर रूप से वह जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले के नेमदारगंज थानाक्षेत्र के बरेव गांव स्थित माली टोला के समीप यह घटना हुई है। जहां मृतक की पहचान स्वर्गीय अर्जुन मालाकार के पुत्र विपिन मालाकार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह बीती रात शौच के लिए घर से बाहर निकाला था।
इसी दौरान अज्ञात बालू लदे ट्रक ने उसे धक्का मार, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन मांग कर रहे हैं कि आसपास लगे सीसीटीवी से ट्रक की पहचान की जाए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
आरा में संपत्ति विवाद में पुत्र ने की पिता की हत्या
जबकि आरा के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा अमीर टोला मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम संपत्ति विवाद में पीट-पीटकर पुत्र ने ही अपने पिता को मार डाला। हत्या का आरोप मृतक के बड़े बेटे पर ही लगाया जा रहा है। वही हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा आमिर टोला निवासी स्व. विश्वनाथ प्रसाद के 62 वर्षीय पुत्र सचिंद्र नाथ प्रसाद हैं। वह प्राइवेट शिक्षक थे। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।
ये भी पढ़े : विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात
मुंगेर से गौतम, नवादा से अनिल शर्मा और आरा से नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights







