Ranchi Civic Body Election:वार्ड आरक्षण सूची तैयार, चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी

Ranchi Municipal Corporation में Municipal Election से पहले Ward Reservation सूची तैयार। 53 वार्डों में ST, SC, OBC और अनारक्षित सीटें तय।


Ranchi Civic Body Election रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। Ranchi Municipal Corporation में चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के आधार पर आगामी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 53 वार्डों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है, जिससे राजनीतिक दलों को उम्मीदवार चयन में स्पष्ट दिशा मिल सकेगी।


Key Highlights:

• Ranchi Municipal Corporation के 53 वार्डों की आरक्षण सूची तैयार

• 11 ST, 2 SC, 9 OBC-I और 4 OBC-II वार्ड आरक्षित

• Ward Reservation के आधार पर होगा उम्मीदवार चयन

• उपायुक्त की सहमति के बाद सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी

• शनिवार को आधिकारिक सूची जारी होने की संभावना


Ranchi Civic Body Election:

जानकारी के अनुसार, 53 वार्डों में से 11 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST), दो अनुसूचित जाति (SC), नौ अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन (OBC-I) और चार अत्यंत पिछड़ा वर्ग-टू (OBC-II) के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 27 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यह आरक्षण व्यवस्था Ranchi Municipal Corporation Election की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

Ranchi Civic Body Election:

आरक्षण सूची के तहत वार्ड संख्या 53 को अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शुक्रवार देर रात उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस आरक्षण सूची पर अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

Ranchi Civic Body Election:

सूची के राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे जाने के बाद चुनावी तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिलेगी। राजनीतिक दल भी इसी आरक्षण सूची के आधार पर अपने प्रत्याशियों का चयन शुरू करेंगे। हालांकि, नियमों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग को सूची में आवश्यकतानुसार संशोधन करने का अधिकार रहेगा।

Ranchi Civic Body Election:

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि वार्डवार आरक्षण की आधिकारिक सूची शनिवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके साथ ही Ranchi Municipal Corporation Election से जुड़ी प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।



Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...