टाटीसिल्वे स्टेशन पर Army jawan rape case,आरोपी गिरफ्तार

टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में Army jawan rape की घटना, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया शुरू।


Army jawan rape case रांची: रांची जिले के टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी में सेना के जवान द्वारा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। Army jawan rape की यह घटना गुरुवार शाम की है। आरोपी जवान को मौके पर ही पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच शुक्रवार को कराई गई, जबकि शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Army jawan rape case

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रयागराज के शाहपुर का निवासी है और वर्तमान में पटियाला स्थित 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात है। जांच में सामने आया है कि गुवाहाटी से नामकुम स्थित आर्मी हेडक्वार्टर के लिए सामान लेकर आई सेना की ट्रेन को 15 दिसंबर के बाद अगले आदेश तक टाटीसिल्वे स्टेशन की लाइन संख्या-3 पर खड़ा किया गया था। इसी ट्रेन की सुरक्षा में आरोपी जवान की ड्यूटी लगी थी।


Key Highlights

  • टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में महिला से दुष्कर्म

  • Army jawan rape मामले में आरोपी अजीत सिंह गिरफ्तार

  • पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी, कोर्ट में बयान दर्ज होगा

  • घटना के दौरान आरपीएफ के दो जवान घायल

  • जांच में सामने आया सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान का रोल


Army jawan rape case

पीड़िता ने रांची जीआरपी को बताया कि वह अनगड़ा से टाटीसिल्वे स्टेशन पहुंची थी और रांची जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। शाम करीब 5:30 बजे आरोपी जवान ने उसे जबरन खींचकर लाइन संख्या-3 में खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में ले गया। वहां दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

Army jawan rape case

महिला के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और बोगी का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी घबरा गया और दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़ने के दौरान आरोपी ने जवानों से हाथापाई की, जिसमें दो आरपीएफ कर्मियों को चोटें आईं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...