Advertisement
Advertisement

Pune Rape Case का दरिंदा 68 घंटे बाद गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क : Pune Rape Case का दरिंदा 68 घंटे बाद गिरफ्तार। महाराष्ट्र Pune Rape Case का फरार दरिंदा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Pune Rape Case के फरार आरोपी दत्तात्रेय गाडे (37) को Pune पुलिस ने शहर के शिरूर तहसील से लगभग आधी रात को पकड़ा।

बीते मंगलवार को महाराष्ट्र के Pune के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म मामले (Pune Rape Case )में गिरफ्तार आरोपी की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार को शिरूर तहसील में हिरासत में लिया गया।

गाडे पर आरोप है कि उसने दो दिन पहले पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर MSRTC की शिवशाही बस में एक महिला के साथ बलात्कार किया था।

ड्रोन और डॉग स्क्वायड भी लगे थे तलाश में

Puneके गुनाट गांव के रहने वाले गाडे को पकड़ने के लिए कम से कम 13 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर गाडे (37) के रूप में दर्ज है।

Pune के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि – ‘…पुलिस ने गाडे को पकड़ने के लिए शिरूर तहसील में ड्रोन और डॉग स्क्वायड तैनात किए थे। गाडे पर पुणे और अहिल्यानगर जिलों में चोरी, डकैती और चेन स्नैचिंग के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

…वह 2019 से एक अपराध में जमानत पर बाहर था। पुणे शहर और पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुनाट गांव में, गन्ने के खेतों सहित, ड्रोन और डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान भी चलाया।

…100 से ज्यादा पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। आखिरकार गहन सर्च ऑपरेशन और मुखबिरों के नेटवर्क के इनपुट्स के आधार पर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।’  

महाराष्ट्र के एक बस अड्डे की फाइल फोटो
महाराष्ट्र के एक बस अड्डे की फाइल फोटो

सनसनीखेज Pune Rape Case एकनजर में…

बीते 25 फरवरी की सुबह करीब 5.45 बजे उसने स्वारगेट बस अड्डे के अंदर खड़ी राज्य परिवहन की बस में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज FIR का हवाला  देते हुए Pune के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि – ‘…पीड़िता बीते मंगलवार 25 फरवरी को सुबह लगभग 5.45 बजे एक प्लेटफॉर्म पर सतारा जिले के फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी, जब गाडे ने उससे बातचीत शुरू की।

…उसने उसे ‘दीदी’ कहकर संबोधित किया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है। वह उसे परिसर में कहीं और खड़ी एक खाली ‘शिवशाही’ AC बस में ले गया।

…चूंकि बस के अंदर लाइट नहीं थी, इसलिए वह अंदर जाने में झिझक रही थी, लेकिन उस आदमी ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही गाड़ी है। चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गाडे उसके पीछे गया और उसके साथ बलात्कार किया।’

पुणे दुष्कर्म केस के बाद महाराष्ट्र में बस स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी
पुणे दुष्कर्म केस के बाद महाराष्ट्र में बस स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी

Pune Rape Case के बाद बस स्टेशनों-डिपो का सुरक्षा ऑडिट शुरू

Pune Rape Case के बाद, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के सभी बस स्टेशनों और डिपो का सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया है।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि निगम के राज्यभर में लगभग 580 बस स्टैंड और 251 बस स्टेशन हैं। सभी बस डिपो और स्टेशनों का ऑडिट किया जाएगा, और जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें हम सुधारने की कोशिश करेंगे।

मंत्री ने MSRTC में सुरक्षा पर नजर रखने के लिए एक आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति की बात की। सुरक्षा और सतर्कता अधिकारी का पद खाली पड़ा है। इसी पद पर आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति होती है। उ

न्होंने कहा, हमने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस पद पर आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति का अनुरोध किया है।

Commercial Advertisment

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...

Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा...

 Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री गिरा। 10 से 12 नवंबर तक कई जिलों में बारिश, कोहरा और...