मां के हक की जमीन मांगी तो मामा ने रंगदारी में भांजे को फंसाया, सीधी हुई जेल

मां के हक की जमीन मांगी तो मामा ने रंगदारी में भांजे को फंसाया, सीधी हुई जेल

कटिहार : जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां मां के हिस्से की जमीन मांगना एक युवक के लिए जेल की राह बन गया। सालमारी बठौरा गांव में जमीन विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि मामा के आरोप पर भांजा सलाखों के पीछे पहुंच गया।

पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर भेजा जेल

पुलिस ने रंगदारी और कब्जे के आरोप में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जमानत के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कही गई। जेल जाते वक्त राहुल चिल्ला चिल्ला कर बोला मैं बेगुनाह हूँ, मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। जेल में मेरी हत्या होगी। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की हैं। राहुल का दावा है कि उनकी मां रूपा देवी ने अपने भाई राजेश कुमार मंडल और मौसी बबली से जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर परिवार का घर बना। मां के निधन के बाद मामा ने पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया और हिस्से से इनकार कर दिया।

मामला पहले से थाने में दर्ज, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की की मांग 

विवाद पहले से थाने में दर्ज है। राहुल के पिता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी का 108 डिसमिल जमीन का हक है। छोटे भाई अमन कुमार ने मामा पर भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...