Advertisment

Giridih News: वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण का किया सफाया

Giridih News: गिरिडीह (Giridih) पूर्वी वन प्रमंडल ने वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोभी में अवैध रूप से कब्जा की गई वन भूमि को मुक्त कराया.

Giridih News: वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली थी गुप्त सूचना

वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि वन क्षेत्र की जमीन पर कुछ भू-माफियाओं और स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से चारदीवारी और पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा था. सूचना की पुष्टि होते ही वन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची. मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी (JCB) मशीनों का उपयोग कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध का प्रयास भी किया गया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली.

Palamu News: फेयर माइन कार्बन का वार्षिकोत्सव सह खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ आगाज, जानें क्या बोले डीडीएमएस मो. एजाज

Giridih News: वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि ने ये कहा

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि ने बताया कि ‘वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज बलपूर्वक कार्रवाई की गई है. वन संरक्षण अधिनियम के तहत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज किया जा रहा है.’

वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में जहां भी वन भूमि पर अवैध कब्जा है, उसे चिन्हित कर जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन भूमि की खरीद-बिक्री अथवा अवैध निर्माण से बचें, अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. इस दौरान जिले भर के वनरक्षी,वनपाल महिला बल एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहे.

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...