शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गरीब परिवार का सब कुछ खाक

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली प्रखंड अंतर्गत पंचायत छपरा बहास गांव के दुबे टोला वार्ड नंबर एक में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ताहीर मियां का फूस का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा एक-एक सामान देखते ही देखते जल गया।

ताहीर मियां के घर बेटियों की शादी तय थी

बताया जा रहा है कि ताहीर मियां के घर बेटियों की शादी तय थी। शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, गहने, बर्तन, फर्नीचर, नकद रुपये और जरूरी कागजात सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। वर्षों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि कोई काबू नहीं पा सका। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

Motihari Aag 1 22Scope News

घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है

आपको बता दें कि घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और बेटी की शादी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत सहायता की मांग की है। वहीं अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आपदा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़े : चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवार लोगों ने भागकर बचाई जान…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...