मोतिहारी में अवैध खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1970 बोरी यूरिया जब्त

मोतिहारी में अवैध खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1970 बोरी यूरिया जब्त

मोतिहारी : पुलिस ने अवैध खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया अगरवा गांव में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान कुल छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 1970 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित खाद की बरामदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह यूरिया खाद कालाबाजारी और अवैध तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। यह संयुक्त कार्रवाई प्रशासन और पुलिस के समन्वय से की गई। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और एसएसबी के जवान तैनात किए गए थे।

खाद की वैधता की जांच और सत्यापन कृषि विभाग द्वारा जारी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बरामद की गई यूरिया खाद की वैधता की जांच और सत्यापन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह जांच की जा रही है कि खाद किस स्रोत से लाई गई थी, किन किसानों या कारोबारियों के नाम पर इसका उठाव किया गया था और इसे किन उद्देश्यों से संग्रहित किया गया था। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के उपरांत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अवैध खाद भंडारण की दे सूचना 

अधिकारियों ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों और खाद की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम लोगों और किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खाद भंडारण या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Also Read : पूर्वी चंपारण के किसान खाद के लिए कर रहे त्राहिमाम, बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...